लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

धनबाद, संवाददाता। धनबाद सहित राज्य के सभी 24 जिलों में चलंत ग्राम क्लीनिक योजना के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने छह करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इस राशि का उपयोग क्लीनिक में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की व्यवस्था करने में किया जाएगा। स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग के अनुसार मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। चलंत ग्राम क्लीनिक में मरीजों को ओपीडी सेवा के साथ पूर्व प्रसव व प्रसवोत्तर देखभाल, परिवार नियोजन परामर्श और गर्भनिरोधक सेवाएं दी जाएंगी। एनीमिया, ब्लड प्रेशर और शुगर की भी जांच की जाएगी।
टीबी और मलेरिया की पहचान के लिए बलगम व ब्लड सैंपल संग्रह की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं कालाजार समेत अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।