Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsGold Jewelry and Cash Stolen in Jharkhand Scam Victims Misled by Fraudsters
झरिया में भागाबांध की महिला से 1.70 लाख की ठगी

झरिया में भागाबांध की महिला से 1.70 लाख की ठगी

संक्षेप: झरिया के धर्मशाला रोड पर लालू गोप और उनकी पत्नी माधुरी देवी से दो युवकों ने डेढ़ लाख के सोने के जेवर और 20 हजार रुपये ठग लिए। घटना के समय माधुरी देवी अपनी बेटी का इलाज कराने गई थीं। ठगों ने कहा कि...

Mon, 27 Oct 2025 11:18 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड के समीप रविवार की शाम को भागाबांध के कशियाटांड़ निवासी लालू गोप और उनकी पत्नी माधुरी देवी (50) से दो युवकों ने डेढ़ लाख के सोने के जेवर व 20 हजार रुपये नकद ठग लिए। पीड़ित ने घटना के बाद शोर मचाना शुरू कर दिया। आस-पास के लोग पहुंचे। पुलिस ने भी मौके पर आकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। मातृ सदन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस फुटेज को अपने साथ ले गई। पीड़िता माधुरी देवी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को अपनी बेटी का इलाज झरिया मातृ सदन में करा रही थी।

चाय लाने के लिए चार नंबर मोड़ गई थी, लौटी तो दो युवक उनके सामने आए कहा कि तुम बहुत कष्ट में हो, तुम्हारे दो पुत्र हैं। तुम्हारे घर बड़ी विपत्ति आने वाली है। यह सुनकर महिला घबरा गई। युवक ने कहा कि तुम शरीर पर जो धातु पहने हुए हो, वह सब खोलकर अपने बैग में डाल लो। उसने अपने जेवर खोलकर में बैग में डाल लिए। पर्स में पहले से ही 20 हजार रुपए रखे थे। युवकों ने कहा कि पर्स मेरे हाथ में दे दो तुम्हारा संकट दूर कर देते हैं। तभी महिला पर्स उनके हाथ में दे दिया। कहा कि तुम पीछे घूमो तुम्हारा सब संकट दूर हो जाएगा। जैसे ही पीछे घूमकर दोनों युवक बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब डेढ़ लाख के जेवरात थे। घटना के बाद महिला का रो रोकर बुरा हाल है।