ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादगिरिडीह में जमीन विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों के आठ लोग घायल

गिरिडीह में जमीन विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों के आठ लोग घायल

गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के रसबाद डुमरडीहा में बुधवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में मारपीट हुई। दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। जिसमें प्रथम पक्ष के घायल राजेन्द्र यादव (45),...

गिरिडीह में जमीन विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों के आठ लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 17 Oct 2018 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के रसबाद डुमरडीहा में बुधवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में मारपीट हुई। दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। जिसमें प्रथम पक्ष के घायल राजेन्द्र यादव (45), सुरेंद्र यादव (35), रंजीत यादव (38), गोवर्धन यादव (60), बालेश्वर यादव (60), शारदा यादव (55) तथा दूसरे पक्ष के जितेंद्र यादव (35), रुदेश्वर यादव (45) घायल हैं। इन सबको ग्रामीणों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां सभी इलाजरत हैं।

राजेन्द्र यादव ने बताया कि खाता संख्या 03, प्लॉट संख्या 734, रकवा 86 डिसमिल जमीन पर हम लोगों का हिस्सा है। इसपर दूसरे पक्ष के लोग सुबह जेसीबी लगा कर पूरी जमीन में चहारदीवारी के लिए तरी कोड़वा रहे थे। इसे जब रोकने के लिए हम गए तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा व ईंट पत्थर से वार कर हम लोगों को जख्मी कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के रुदेश्वर यादव ने बताया कि उक्त जमीन का 1970 से उनके पिताजी टिपन यादव के नाम से लगान रसीद प्राप्त है। इसमें किसी दूसरे का हिस्सा नहीं है। जमीन पर पूर्व में ईंट बनवाया था उसे हटाने के लिए हमलोग जेसीबी सुबह में बुला कर हटा रहे थे। इस पर प्रथम पक्ष के लोग लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से वार कर दिया। झगड़े को देखकर ग्रामीण आकर हमलोगों का बीच बचाव किया। घटना की सूचना पर धनवार थाना के एसआई डी एन सिंह अस्पताल पहुंच कर दोनों पक्षों की बात को सुनकर आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें