
कतरास में विशाल अजगर को पकड़ा रेस्क्यू टीम ने
संक्षेप:
कतरास के शाखाटांड़ स्थित हार्डकोक फैक्ट्री के बाहर 11 फीट लंबे विशाल अजगर को बीइंग काइंड एंड हैप्पी संस्था की पहल पर वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम ने पकड़ा। टीम ने साहसिकता से अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे वन क्षेत्र में छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने टीम की सराहना की।
Feb 09, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
कतरास, प्रतिनिधि। कतरास के शाखाटांड़ स्थित हार्डकोक फैक्ट्री परिसर के बाहर करीब 11 फीट लंबे विशाल अजगर को बीइंग काइंड एंड हैप्पी संस्था की पहल पर वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम ने रविवार को पकड़ा। टीम के सदस्य चिन्मय कुमार ने साहसिक तरीके से अजगर को काबू में लेकर सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद संस्था के पदाधिकारियों की मौजूदगी में अजगर को वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए रेस्क्यू टीम की सराहना की।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




