Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsGas Leak Tragedy Third Death in Dhanbad s KenduaDih Activists Demand Action
केंदुआडीह में गैस रिसाव से एक और मौत, हंगामा

केंदुआडीह में गैस रिसाव से एक और मौत, हंगामा

संक्षेप:

धनबाद के केंदुआडीह में गैस रिसाव से एक और मौत हो गई है। मृतक सुरेंद्र कुमार सिंह को जहरीली गैस से मौत का शिकार बताया जा रहा है। इस घटना के बाद परिजनों ने बीसीसीएल पर सुरक्षा में विफलता का आरोप लगाया है। यह गैस रिसाव का तीसरा मामला है, जिसमें पहले दो महिलाओं की भी मौत हो चुकी है।

Dec 31, 2025 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद/पुटकी हिटी। बीसीसीएल के पीबी एरिया के गैस रिसाव प्रभावित केंदुआडीह के नया धौड़ा (राजपूत बस्ती) में मंगलवार को एक और मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मौत की वजह जहरीली गैस (कार्बन मोनोऑक्साइड) है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक पुष्टि होगी। मृतक सुरेंद्र कुमार सिंह जनता श्रमिक संघ से जुड़े थे। वे गैस रिसाव प्रभावित स्थित घर में सोमवार की रात सोए थे। सुबह में तबीयत खराब हुई तो परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिजनों से मुलाकात की। मौके पर उन्होंने कहा कि गैस रिसाव प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा देने में बीसीसीएल अबतक विफल साबित हुआ है। नया धौड़ा के राजपूत बस्ती निवासी सह जनता श्रमिक संघ के नेता सुरेंद्र कुमार सिंह के परिजनों का आरोप है कि सुरेंद्र सिंह की जहरीली गैस से मौत हुई है। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सड़क जाम करने की कोशिश की गई। पुलिस की सक्रियता से लोगों को शांत कराया गया। सुरेंद्र का शव जैसे ही केन्दुआ पहुंचा परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह परिजनों से मिले। संजीव सिंह ने कहा कि पीबी एरिया के जीएम जीके मेहता से ऑफिसर्स कॉलोनी में ही आवास उपलब्ध कराने की बात तय हुई है। बीसीसीएल के वरीय अधिकारियों से 12 दिनों में किसी संस्थान में मृतक की विधवा को स्थायी नियोजन देने पर भी सहमति बनी है। यहां राहत और बचाव कार्य की गति काफी धीमी है। आरोप लगाया कि गाइडलाइन के हिसाब से कार्य नहीं किया जा रहा है। अंत में उन्होंने आंदोलन की भी चेतावनी दी। दो महिलाओं की पहले हो चुकी है मौत: केंदुआडीह में करीब एक माह से गैस रिसाव हो रहा है। गैस रिसाव से मंगलवार को यह तीसरी मौत है। इससे पहले दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। सोमवार की रात सुरेंद्र सिंह अपने भाई के साथ आवास में सोए थे। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को दूसरे घर में शिफ्ट कर दिया है। दोनों भाई रात एक बजे तक बात करते रहे। सुबह छह बजे भाई चाय पीने बाजार चला गया। देर हुई तो पत्नी आकर जगाने लगी। जब सुरेंद्र सिंह नहीं जगे तो हंगामा शुरू हो गया। एंबुलेंस से उन्हें एसएनएमएमसीएच भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के कई परिजन पुणे में हैं। परिजनों के आने के बाद दाह संस्कार किया जाएगा। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं।