
गुजराती स्कृल में गरबा से हुआ आदि शक्ति का स्वागत
संक्षेप: धनबाद के गुजराती स्कूल में मां शक्ति सत्संग मंडल द्वारा आयोजित रास-गरबा के पहले दिन बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाओं ने गरबा किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। माता की प्रतिमा की स्थापना और...
धनबाद, वरीय संवाददाता करबला रोड स्थित गुजराती स्कूल में मां शक्ति सत्संग मंडल की ओर से आयोजित रास-गरबा के प्रथम दिन बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाओं ने झूमकर गरबा किया। गरबा का शुभारंभ दुलेराय चावड़ा ने गणेश वंदना से किया। इसके साथ ही उन्होंने अम्बा अभय पद दायनी रे ..... रंगे रमे रंगे रमे आज नव दुर्गा रंगे रमे....फूलड़े वधावी तने नहीं रे जावा दउ...मोतीड़े वधावी तने नहीं रे जावा दउ। आजे तू आवने हेठी माताजी मारी...। मां ना नोरता आव्या रे...अम्बे मां ने आनंद थयो.., जैसे पारंपारिक गरबा गीत पर सभी ने खूब गरबा किया। वहीं सुबह शुभ मुहूर्त में मां अम्बे, गणपति बप्पा, भगवान कार्तिकेय, भगवान शिव और गरबा की स्थापना की गई।

गुजराती स्कूल परिसर में ही माता की प्रतिमा स्थापित कर चौकी सजाई गई। रंगोली से दरबार सजाया गया। प्रथम दिन की पूजा किशोर भाई पाठक की ओर से जनक बेन वोरा तथा कानन वोरा ने योगेश जोशी के नेतृत्व में संपन्न की। कार्यक्रम को सफल बनाने में भुजंगी पंड्या, दीपेश रावल, दीपेश याज्ञनिक, सोना रावल, शैलेश रावल, देवेश बोल, उमंग चावड़ा, मिलेश पंड्या सहित सभी कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




