प्रिंस खान का गुर्गा रांची से गिरफ्तार
धनबाद में गैंग्स ऑफ वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के गुर्गे किशन खान उर्फ तस्लीम खान को रांची से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से दबिश दी और किशन ने प्रिंस खान के आपराधिक कार्यों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

धनबाद। गैंग्स ऑफ वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के गुर्गे किशन खान उर्फ तस्लीम खान को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस ने रांची में दबिश दी और किशन को धर दबोचा। समाहरणालय स्थित जिला पुलिस मुख्यालय में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि रांची से गिरफ्तार कर किशन खान को बरवाअड्डा थाने लाया गया, जहां पूछताछ में उसने प्रिंस खान के साथ अपनी संलिप्तता स्वीकार की। बताया कि प्रिंस खान के आपराधिक कार्य और गिरोह के सदस्यों को रंगदारी की मांग करने के लिए व्यवसायियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना, अपराधियों को शेल्टर देना, उन्हें पैसों से मदद करना और साथ ही प्रिंस खान के रंगदारी के पैसे को जमीन और अन्य व्यवसाय में निवेश करता था।
सिटी एसपी ने बताया कि किशन खान की निशानदेही पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। किशन खान बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह का रहने वाला है। बरवाअड्डा थाने में ही उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से किशन खान की तलाश थी। छापेमारी टीम में बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार, तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


