Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsGang Attack Mandara Panchayat Leader Shankar Beldar Shot in Coal Business Dispute
मंदरा के मुखिया पति को अपराधियों ने दौड़ा कर मारी गोली, जख्मी

मंदरा के मुखिया पति को अपराधियों ने दौड़ा कर मारी गोली, जख्मी

संक्षेप:

बाघमारा में सोमवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने मंदरा पंचायत के मुखिया पति शंकर बेलदार पर फायरिंग की। उन्हें पैर और कमर में गोली लगी। शंकर कोयले के कारोबार में संलिप्त हैं, जिससे इस घटना को जोड़कर...

Aug 26, 2025 06:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

बाघमारा, प्रतिनिधि डुमरा स्थित बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय मोड़ के समीप सोमवार की शाम 6.45 के करीब बाइक सवार तीन अपराधियों ने मंदरा पंचायत के मुखिया पति शंकर बेलदार पर अंधाधुंध फायरिंग की। शंकर को पैर व जांघ में एक-एक गोली लगी है, जबकि एक गोली कमर में लगी है। शंकर ने बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में घुसकर बचने की कोशिश की लेकिन तीनों हमलावरों ने दौड़ा कर उन पर गोलियां बरसाईं। घायल शंकर बेलदार की पत्नी ललिता देवी वर्तमान में मंदरा पंचायत की मुखिया हैं। शंकर कोयले का कारोबार करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि कोयले के कारोबार में ही उन पर फायरिंग हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शंकर को परिजन व समर्थकों ने इलाज के लिए बिनोद बिहारी चौक स्थित एसजेएएस अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, घटना की सूचना के बाद बाघमारा एवं बरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर पड़े दो गोली के खोखे बरामद किए। बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह भी घटनास्थल पहुंचे व अस्पताल पहुंच कर भी उन्होंने घायल से बात की। जानकारी के अनुसार शंकर मंदरा स्थित आवास से अपने एक साथी के साथ बाइक से डुमरा मोड़ की ओर जा रहे थे। डुमरा-बरोरा मोड़ के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उनको पीछे से आवाज देकर अचानक रुकने को कहा। जब तक शंकर कुछ समझ पाते, अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। वे बाइक से कूद गए। एक गोली लगने के बाद शंकर बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय परिसर की ओर भागने लगे। अपराधियों ने पीछा कर उन पर फिर फायरिंग की।