Ganesh Chaturthi Celebrations in Dhanbad Preparations in Full Swing गणेश चर्तुथी कल, पंडालों और घरों में पधारेंगे गजानन जी, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsGanesh Chaturthi Celebrations in Dhanbad Preparations in Full Swing

गणेश चर्तुथी कल, पंडालों और घरों में पधारेंगे गजानन जी

धनबाद में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाने की तैयारियां चल रही हैं। पंडाल सजाए जा रहे हैं और मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। हरि नारायण नगर में भव्य तीन दिवसीय गणेश पूजा का आयोजन किया जाएगा,...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 26 Aug 2025 06:17 AM
share Share
Follow Us on
गणेश चर्तुथी कल, पंडालों और घरों में पधारेंगे गजानन जी

धनबाद, मुख्य संवाददाता 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। जिले में धूमधाम से गणेश उत्सव मनाने की तैयारियां चल रही हैं। घरों और पंडालों में गजानन जी पधारेंगे। पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मूर्तिकार भी प्रतिमा को आकार दे चुके हैं। मंगलवार को ही धनबादवासी विघ्नहर्ता की प्रतिमा को अपने घरों में ले जाएंगे। लुबी सर्कुलर रोड में प्रतिमा बनाने वाले दुलाल पाल और उनके पुत्रों ने बताया कि इस साल अन्य वर्षों की तुलना में प्रतिमा की मांग अधिक है। बरमसिया के हरि नारायण नगर में श्रीश्री गणेश पूजा मित्र मंडली की ओर से तीन दिवसीय गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

बरमसिया में राजा मान सिंह के महल की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है। यहां 351 किलो की लड्डू का भोग लगाने की तैयारी है। झरिया डिगवाडीह और राजगंज में भव्य गणेश पूजा होती है। शहर में तेलीपाड़ा में पांच दिवसीय गणेश उत्सव मनाया जाएगा। यहां मेले का भी आयोजन होगा। इसी तरह बेकार बांध निरीक्षण भवन, बिनोद नगर के आंबेडकर नगर में भी पंडालों में गणपति बिराजेंगे। मनईटांड़ हरि मंदिर परिसर में आयोजित पूजा में गणेश जी को 151 किलोग्राम लड्डू भोग लगाने की तैयारी है। कोयला नगर दुर्गा मंदिर में सेविका ग्रुप की ओर से प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना होगी। धनबाद में पंडाल के साथ-साथ घरों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करने का चलन हर साल बढ़ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।