Dhanbad News: गांधी स्मारक उवि सिजुआ के पूर्व प्रधानाध्यापक का निधन
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सिजुआ के पूर्व प्रधानाध्यापक रवींद्र प्रसाद सिंह (87) का निधन सोमवार को हुआ। वे कुछ दिनों से बीमार थे। उनके निधन की खबर सुनकर शिक्षाविदों और स्थानीय लोगों ने शोक-संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी। उनका अंतिम संस्कार लिलौरी स्थान स्थित मुक्तिधाम में किया गया।

Dhanbad News: गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सिजुआ के पूर्व प्रधानाध्यापक रवींद्र प्रसाद सिंह (87) का सोमवार को सिजुआ 10 नंबर स्थित आवास पर निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। रवींद्र सिंह के निधन की सूचना मिलते ही आसपास के प्रबुद्ध व शिक्षाविदों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार लिलौरी स्थान स्थित मुक्तिधाम में किया गया। जहां समाज के लोगों ने भाग लिया, उनके बड़े पुत्र अजीत कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी।


