Dhanbad News: सादगी का प्रतीक है राष्ट्रपिता का जीवन: डीडीसी
Dhanbad News: धनबाद में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। डीडीसी, सिटी एसपी और अन्य अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। गांधी सेवा सदन में पुस्तकालय का दौरा करते हुए अधिकारियों ने गांधीजी के आदर्शों की महत्ता पर चर्चा की। डीडीसी ने बताया कि बापू की शिक्षाएँ हमेशा प्रेरित करेंगी।

Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर डीडीसी सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे समेत अन्य पदाधिकारियों ने सिटी सेंटर स्थित राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। पदाधिकारियों ने गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। डीडीसी ने गांधी सेवा सदन का पुस्तकालय देखा। गांधी सेवा सदन से पदाधिकारी खादी ग्रामोद्योग संघ पहुंचे, जहां राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने चरखा चलाया। मौके पर डीडीसी ने कहा कि बापू का जीवन और उनके आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
राष्ट्रपिता अपने अहिंसा के सिद्धांत के लिए सार्वभौमिक रूप से पूजनीय हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण सविनय अवज्ञा का इस्तेमाल कर भारत को आजादी दिलाई। उनका जीवन सत्य, ईमानदारी और सादगी का प्रतीक है। इस प्रकार मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। वे असाधारण इच्छाशक्ति वाले शानदार विचारक थे। जिन्होंने अपने जीवन में कठिनाइयों को बड़ी सरलता से न सिर्फ पार किया है बल्कि सभी के लिए प्रेरणा भी बने।

