
दो दो हत्याकांड का आरोपी रामबाबू धिक्कार दो साल से पुलिस पकड़ से दूर
संक्षेप: झरिया में निरंजन तांती और धनंजय यादव की निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी रामबाबू धिक्कार को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उत्तरप्रदेश और बिहार में छापेमारी के बावजूद वह पुलिस की पकड़ से दूर है।...
झरिया, प्रतिनिधि। झरिया सिंह नगर में चर्चित निरंजन तांती एवं धनंजय यादव की निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी रामबाबू धिक्कार को झरिया पुलिय अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस रामबाबू धिक्कार को गिरफ्तारी के लिए उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से लेकर बिहार में भी छापामारी कर चुकी है। लेकिन रामबाबू धिक्कार पुलिस पकड़ से दूर है। निरंजन तांती और धनंजय यादव की हत्या बहुत ही निर्मम तरीके से की गई थी। 18 जनवरी 2023 को सिंह नगर में निरंजन तांती को तलवार मारकर बीच सड़क पर ही हत्या की गई थी। हत्या का आरोप रामबाबू धिक्कार पर लगा था। वही 31 जुलाई 2023 धनंजय यादव सिंह नगर में घर में घुसकर निर्मम हत्या की गई थी।

धनंजय यादव की बहन मीना देवी के बयान पर राम बाबू धिक्कार सहित सात नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वही झरिया सिंह नगर गुलगुलिया बस्ती के शंकर भुईयां उर्फ भुचकुनिया(40) को 28 जुन 2025 को बेरहमी से तेजधार हथियार से मारकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए उसके कमर पर पत्थर बांधकर जलकुंभी भरा तालाब मे फेंक दिया था। आरोपी लेला भुईया को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अभी तक गिरफ्तार नही कर पाई है। तीनों ही हत्या सिंह नगर में ही हुई था। लेकिन रामबाबू धिक्कार पुलिस के हाथ नहीं लगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




