Dhanbad News: पाटलिपुत्र अस्पताल का आईटीआई में स्वास्थ्य शिविर

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद में पाटलिपुत्र अस्पताल ने आईटीआई परिसर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में डाक्टरों ने बीपी, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और पल्स की जांच की। कुल 135 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें विभिन्न रोगों के मरीज शामिल थे।

Dhanbad News: पाटलिपुत्र अस्पताल का आईटीआई में स्वास्थ्य शिविर

Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। पाटलिपुत्र अस्पताल, जोड़ा फाटक रोड द्वारा गुरुवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), पॉलिटेक्निक रोड परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. मणि कुमार, डॉ. प्रकाश कुमार झा, डॉ. विकास कुमार, डॉ. मुक्ति किशोर तथा ऑप्टोमेट्रिस्ट प्रशांत मंडल ने मरीजों की जांच की। अस्पताल की ओर से बीपी, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और पल्स की निःशुल्क जांच की गई। कुल 135 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, जिनमें गैस्ट्रो के 43, डेंटल के 14, जनरल फिजीशियन के 56 और नेत्र विभाग के 22 मरीज शामिल रहे। कई मरीजों को विस्तृत जांच के लिए अस्पताल आने की सलाह दी गई।

शिविर में संस्थान के प्रभारी आनन्दी रजवार व उपेंद्र कुमार सिंह तथा अस्पताल की स्वास्थ्य टीम ने सक्रिय सहयोग किया। अस्पताल ने कर्मचारियों को झारखंड राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सीजीएचएस दरों पर उपचार उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: पाटलिपुत्र अस्पताल का आईटीआई में स्वास्थ्य शिविर