Free Eye Check-up Camp Held in Jharia 470 Patients Screened संघ 104 मोतियाबिंद मरीजों का कराएगा नि:शुल्क ऑपरेशन, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsFree Eye Check-up Camp Held in Jharia 470 Patients Screened

संघ 104 मोतियाबिंद मरीजों का कराएगा नि:शुल्क ऑपरेशन

झरिया नागरिक संघ द्वारा 55वां नि:शुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। इसमें 470 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 104 का ऑपरेशन रघुनाथ खरकिया मेमोरियल हॉस्पिटल में किया जाएगा। कार्यक्रम का...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 30 Dec 2024 01:14 AM
share Share
Follow Us on
 संघ 104 मोतियाबिंद मरीजों का कराएगा नि:शुल्क ऑपरेशन

झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया नागरिक संघ की ओर से 55वां नि:शुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन झरिया गुजराती मध्य विद्यालय में किया गया। संघ के अध्यक्ष अशोक संघवी, सचिव परेश ठक्कर, कोषाध्यक्ष भगवान दास केसरी, संगठन मंत्री राजू वर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ सूर्यकांत एवं पूर्व पार्षद अनूप साव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने झरिया नागरिक संघ के प्रयासों की सराहना की। शिविर में कुल 470 मरीजों की जांच की गई। चयनित 104 मरीजों का रघुनाथ खरकिया मेमोरियल हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया जाएगा। कार्यक्रम में राजेश साव, संतोष गुप्ता, राजेश अग्रवाल, श्याम कुमार साव, महेश प्रसाद गुप्ता, राम श्रेष्ठ झा, रविंद्र कुमार राम, आनंद केसरी, विशाल वर्मा, रविंद्र राम, आर्यन सैनी, जूही कुमारी थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।