Dhanbad News: बेलगड़िया के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग शुरू

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: बेलगड़िया के विद्यार्थियों के लिए बीसीसीएल, जिला प्रशासन और जेआरडीए के सहयोग से निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। इस कार्यक्रम में बैंकिंग, एसएससी, रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों का ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट लिया जाएगा, और खास सुविधाएं प्रदान की जाएँगी।

Dhanbad News: बेलगड़िया के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग शुरू

Dhanbad News: बेलगड़िया के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत की गई। बीसीसीएल, जिला प्रशासन एवं जेआरडीए के सहयोग से यह व्यवस्था की गई है। शनिवार को डीसी आदित्य रंजन, डीडीसी सन्नी राज, जेआरडीए तथा बीसीसीएल के अधिकारियों ने इसकी शुरूआत की। डीसी ने कहा कि बेलगड़िया के युवाओं को बैंकिंग, एसएससी, रेलवे, टीचिंग, जेएसएससी, जेपीएससी, यूपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए महेंद्रास के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण और 100% निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। महेंद्रास की ओर से एक ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट लिया जाएगा। इसमें शीर्ष 100 उम्मीदवारों को चुना जाएगा। जिला योजना पदाधिकारी उम्मीदवारों की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के सत्यापन के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

कोचिंग प्राप्त करने की न्यूनतम योग्यता 12वीं पास और आयु सीमा 18 से 28 वर्ष है। छह महीने का कोर्स है। कोचिंग 100% निःशुल्क है। कोचिंग में युवाओं को विशेषज्ञ फेकल्टी, अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट सीरीज, करियर मार्गदर्शन एवं सहायता दी जाएगी। कोचिंग आरएसपी कॉलेज, बेलगड़िया तथा मिडिल हाईस्कूल, बीसीसीएल टाउनशिप, सेक्टर 1, करमाटांड में दी जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: बेलगड़िया के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग शुरू