मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल में आज से लगेगी एआरवी
धनबाद में, मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सदर अस्पताल में बुधवार से नि:शुल्क एंटी रेबीज वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। पहले वैक्सीन की कमी के कारण मरीजों को परेशानी हो रही थी। अब वैक्सीन उपलब्ध होने से डॉग बाइट के शिकार मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा और आर्थिक बोझ भी कम होगा।

धनबाद, प्रमुख संवाददाता डॉग बाइट के शिकार मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सदर अस्पताल में बुधवार से नि:शुल्क एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगनी शुरू हो जाएगी। एजेंसी द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को दो हजार वाइल और सदर अस्पताल को एक हजार वाइल एआरवी की आपूर्ति की गई है। वैक्सीन की खेप पहुंचने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने वितरण की तैयारी पूरी कर ली है। दोनों अस्पतालों के एआरवी सेंटर को एआरवी उपलब्ध करा दी गई है। बता दें कि लगभग एक सप्ताह से दोनों ही अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। इसके कारण प्रतिदिन करीब 150 डॉग बाइट के शिकार मरीज बिना वैक्सीन लगवाए वापस लौटने को मजबूर हो रहे थे।
कई मरीजों को बाहर से महंगी वैक्सीन खरीदकर इलाज कराना पड़ रहा था। इससे आर्थिक बोझ भी बढ़ गया था। गरीब मरीजों के लिए यह काफी मुश्किल भरा हो रहा था। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वैक्सीन की आपूर्ति बाधित होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। अब वैक्सीन उपलब्ध होने से न केवल मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा, बल्कि उन्हें अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि डॉग बाइट की स्थिति में तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क करें और समय पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीन की उपलब्धता से डॉग बाइट से होने वाले गंभीर संक्रमण और रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने भरोसा दिलाया है कि आगे वैक्सीन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




