पूर्व विधायक केएस चटर्जी ने जताया शोक
बेरमो से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह के निधन पर निरसा के पूर्व विधायक केएस चटर्जी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि कोयला श्रमिकों के लिए राजेंद्र सिंह का निधन एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कोयला...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 26 May 2020 02:48 AM
ऐप पर पढ़ें
बेरमो से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह के निधन पर निरसा के पूर्व विधायक केएस चटर्जी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि कोयला श्रमिकों के लिए राजेंद्र सिंह का निधन एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कोयला मजदूरों के लिए लगातार आंदोलन किया। कांग्रेस में भी उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड ने एक अच्छे नेता को खो दिया। कोयलांचल कभी उन्हें भूल नहीं पाएगा।
