विक्रम साराभाई की प्रेरणा से अंतरिक्ष मिशन में आगे बढ़ रहा देश

Oct 19, 2024 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

आईआईटी धनबाद के वार्षिक कार्यक्रम कंसेटो में पूर्व इसरो वैज्ञानिक डॉ श्याम मोहन ने छात्रों को अंतरिक्ष मिशनों के बारे में बताया। उन्होंने इसरो के इतिहास और विक्रम साराभाई के दृष्टिकोण पर चर्चा की।...

विक्रम साराभाई की प्रेरणा से अंतरिक्ष मिशन में आगे बढ़ रहा देश

धनबाद, प्रमुख संवाददाता आईआईटी धनबाद के वार्षिक कार्यक्रम कंसेटो में इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉ श्याम मोहन ने देश के अंतरिक्ष मिशन के बारे में छात्रों को बताया। उन्होंने इसरो के इतिहास के बारे में चर्चा की। बताया कि कैसे विक्रम साराभाई ने हमारे देश के अंतरिक्ष मिशन के लिए एक महान दृष्टिकोण का लक्ष्य रखा। इसकी वजह से आरएलवी, एसएलवी, पीएसएलवी, जीएसएलवी जैसे सेटेलाइट बन सके।

गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कुछ पुन: उपयोग वाले प्रक्षेपण वाहनों के बारे में चर्चा की, जो इसरो के लिए बहुत लागत प्रभावी है। इससे ईंधन पर बहुत सारा पैसा बचेगा। उन्होंने अपने गुरु एपीजे अब्दुल कलाम के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। कहा कि डॉ कलाम से एक बात सीखी है कि सभी का सम्मान करो। रिटायरमेंट के बाद अब उन्होंने कॉलेजों, विश्वविद्यालयों का दौरा करना और देश के युवा दिमाग को प्रोत्साहित करना शुरू किया है। इसकी प्रेरणा भी उन्हें कलाम से ही मिली। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने कुछ इसरो इंटरस्टेलर मिशन के बारे में बताया, जो लोगों को किफायती लागत पर अंतरिक्ष में ले गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।