ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादफ्लैट सील, बेघर लोगों का आश्रय बना गुरुनानकपुरा

फ्लैट सील, बेघर लोगों का आश्रय बना गुरुनानकपुरा

आशीर्वाद टावर अग्निकांड के बाद रात में भी सभी 54 फ्लैट खाली करा लिए गए। दिन में पूरे अपार्टमेंट को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले...

फ्लैट सील, बेघर लोगों का आश्रय बना गुरुनानकपुरा
हिन्दुस्तान टीम,धनबादThu, 02 Feb 2023 02:12 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद, कार्यालय संवाददाता

आशीर्वाद टावर अग्निकांड के बाद रात में भी सभी 54 फ्लैट खाली करा लिए गए। दिन में पूरे अपार्टमेंट को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले लिया। ब्लॉक बी को सील कर दिया गया था। बेघर होने के बाद कुछ लोग अपने रिस्तेदार के यहां चले गए कुछ होटल में ठहरे। बाकी लोगों को आश्रय बना गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा। यहां सुरक्षा में लगे कर्मचारी दमकल कर्मी और फ्लैट में रहले वाले लोग व पीड़ित परिवार सभी के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। गुरुनानकपुरा प्रबंधन ने बताया कि 60 लोग यहां रह रहे हैं जबकि 150 से 200 लोगों के बीच लंगर बांटा जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें