Dhanbad News: कतरास अंचल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: कतरास और सिजुआ क्षेत्र में कई स्थानों पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए गए। डीएसपी अजित कुमार विमल के नेतृत्व में विभिन्न संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम कर देशप्रेम और एकता का संदेश दिया।

Dhanbad News: कतरास अंचल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस

Dhanbad News: कतरास। सिजुआ एसडीपीओ कार्यालय में डीएसपी अजित कुमार विमल, गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम आर सत्यकाम आनंद, डीएवी प्लस टू उच्च विद्यालय कतरास में सांसद ढुलू महतो, कतरास थाना में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा रामकनाली ओपी में प्रभारी अलीशा कुमारी, सोनारडीह ओपी में प्रभारी साधन कुमार, श्रीकृष्णा मातृ सदन व आर्य व्यायामशाला सह योग मंदिर में बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, बालिका उच्च विद्यालय सिजुआ में सचिव सुरेंद्र सिंह, भाजपा कतरास मंडल कार्यालय में प्रभारी कुंदन सिंह, कांग्रेस कार्यालय में जियाउल हक तथा कैलूडीह जीटीएस डेको आउटसोर्सिंग के समीप धरना स्थल पर वार्ड दो के पार्षद मो. शहाबुद्दीन ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण समरोह

सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में हरि प्रसाद अग्रवाल, राजेंद्र बालिका उच्च विद्यालय में प्राचार्य सुमन मिश्रा, बीसीकेयू कार्यालय रामकनाली में मजदूर नेता राजेंद्र प्रसाद राजा, भारतीय क्लब में डॉ. मृणाल, छाताबाद में औरंगजेब खान व मासूम खान, टाटा सिजुआ छह नंबर में पार्षद प्रतिनिधि सुमित महतो तथा मध्य विद्यालय टाटा सिजुआ में प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र रजक ने तिरंगे को सलामी दी।

और स्थानों पर ध्वजारोहण

कतरास व सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक बीके झा व निर्झर चक्रवर्ती, तेतुलमारी थाना में थानेदार विवेक कुमार चौधरी ने ध्वजारोहण किया। सर्वमंगला पब्लिक स्कूल नगरीकला में डॉ. सर्वमंगला प्रसाद व प्राचार्य प्रभा सक्सेना, नेहरू महिला इंटर कॉलेज में प्राचार्य मनोज कुमार सिंह व सीमा मिश्रा, शक्ति चौक में विधायक मथुरा प्रसाद महतो व अंजना देवी ने तिरंगा फहराया। नगरीकला दक्षिण व उत्तर पंचायत सचिवालय में मुखिया राजेंद्र प्रसाद महतो व अशोक ठाकुर तथा छोटानगरी में मुखिया बंदना देवी ने ध्वजारोहण किया।

विद्यार्थियों का योगदान

होली मदर्स एकाडेमी, फुलवार में प्राचार्य पवित्र आचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशप्रेम, एकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

सामान्य प्रश्न

✦कौन-कौन से स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया?−
ध्वजारोहण कतरास, सिजुआ, रामकनाली ओपी, सोनारडीह ओपी, और अन्य कई स्कूलों और कार्यालयों में किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: कतरास अंचल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस