वास्को द गामा से पांच नाबालिग मुक्त, तीन गिरफ्तार
धनबाद रेलवे स्टेशन पर वास्को द गामा एक्सप्रेस के सामान्य कोच से पांच नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया। उन्हें बाल तस्करों के चंगुल से बचाया गया, जो उन्हें मजदूरी के लिए ले जा रहे थे। आरपीएफ ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

धनबाद, मुख्य संवाददाता। वास्को द गामा एक्सप्रेस के सामान्य कोच से मजदूरी के लिए ले जा रहे पांच नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया। साथ ही तीन बाल तस्करों को आरपीएफ ने धनबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। नाबालिगों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि पांचों को जोखिम भरे कार्य के लिए ले जाया जा रहा था। रेल पुलिस और चाइल्ड हेल्प डेस्क की संयुक्त टास्क टीम के साथ आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात से बच्चों को मुक्त कराया। बच्चों ने बताया कि मनोज चौड़े कर्नाटक के पॉल्ट्री फार्म में काम कराने के लिए ले जा रहा था।
प्रति माह 10 हजार रुपए देने की बात हुई थी। बच्चों ने बताया कि लक्ष्मण पूजहर ने सिकंदराबाद में गिट्टी फैक्ट्री में काम करने और सन्नी यादव ने जेसीबी के हेल्पर में काम कराने का लालच दिया था। सत्यापन के बाद मनोज चौड़े, लक्ष्मण पूजहर और सन्नी यादव को टीम ने पकड़ा। ग्रामीण विकास ट्रस्ट महुदा के कंचनपुर की डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर सीता ने राजकीय रेल थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।इनकी हुई गिरफ्तारी: गोड्डा के आमटांड़ ठाकुर गांती निवासी मनोज चौड़े, दुमका के सिंहनी के जरमुंडी के लक्ष्मण पूजहर और भागलपुर के कोला नारायणपुर के डंडापुर के जगदीशपुर निवासी सन्नी यादव को गिरफ्तार किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


