ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादमॉल से 15 लाख का सामान चुराया, पांच कर्मी हिरासत में

मॉल से 15 लाख का सामान चुराया, पांच कर्मी हिरासत में

चोरी के आरोप में सरायढेला स्थित सिटी बाजार के पांच कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया...

मॉल से 15 लाख का सामान चुराया, पांच कर्मी हिरासत में
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 18 Oct 2019 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

चोरी के आरोप में सरायढेला स्थित सिटी बाजार के पांच कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सिटी बाजार के संचालक ललित ने कर्मचारियों के खिलाफ चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस को शिकायत में बताया कि कर्मचारी विक्रम रविदास, सत्येंद्र यादव, चांदी दे, राजकुमार हरि, रूपक राय ने मिलकर उनके मॉल से 15 लाख रुपए का सामान चुराया है। कर्मचारी मॉल से सामान चुराकर झरिया के बजरंग साव को बेचते थे। कई माह से उन्हें स्टॉक में गड़बड़ी मिल रही थी। गुरुवार को कर्मचारियों की गड़बड़ी को उन्होंने रंगेहाथ पकड़ लिया। दरअसल झरिया का बजरंग साव खरीदारी करने आया था। उसके बिल में भारी गड़बड़ी मिली। कई सामन की कीमत जोड़ी ही नहीं गई थी। इस संबध में संचालक ने कर्मियों से पूछताछ की तो पहले तो इनकार किया, लेकिन जांच में सभी पकड़े गए।

ललित ने सरायढेला थाने को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ने कर्मचारियों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। थाने में रखकर सभी से पूछताछ की जा रही है। ललित ने बताया कि स्टॉक में 15 लाख रुपए की गड़बड़ी मिली है, जो आरोपी कर्मचारियों कि मिली भगत से सामान की चोरी करके व बिल में हेराफेरी करके की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें