डॉ यूके ओझा समेत धनबाद के पांच डॉक्टर सम्मानित

Jul 02, 2022 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

डॉक्टर्स डे पर शुक्रवार को रांची प्रोजेक्ट भवन में स्टेट लेवल फेलिसिटेशन सेरिमनी का आयोजन किया गया। इसमें धनबाद के जाने-माने फिजिशियन डॉ यूके ओझा...

डॉ यूके ओझा समेत धनबाद के पांच डॉक्टर सम्मानित

धनबाद, वरीय संवाददाता

डॉक्टर्स डे पर शुक्रवार को रांची प्रोजेक्ट भवन में स्टेट लेवल फेलिसिटेशन सेरिमनी का आयोजन किया गया। इसमें धनबाद के जाने-माने फिजिशियन डॉ यूके ओझा समेत जिले के पांच डॉक्टरों को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सम्मानित किया। सम्मानित होनेवाले डॉक्टरों में डॉ ओझा के साथ सर्जन डॉ ओपी अग्रवाल, न्यूरो सर्जन डॉ दिनेश कुमार अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ लोकेश कुमार जालान और यूरोलॉजिस्ट डॉ प्रदीप कुमार सिन्हा शामिल हैं। चिकित्सा क्षेत्र में इनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए मंत्री ने इन्हें प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मौके पर राज्यस्तरीय कई स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।