ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादपटना जंक्शन से गायव राजा के मोबाइल से मांग रहे फिरोती, घरबाले परेशान

पटना जंक्शन से गायव राजा के मोबाइल से मांग रहे फिरोती, घरबाले परेशान

झरिया। झरिया थाना क्षेत्र इस्ट भगतडीह परसाटाड़ निवासी मो. राजा साह 8 नवंबर से पटना जंक्शन से गायब हो गया। गायव पुत्र के ही मोबाइल से ही पिता असलम और...

पटना जंक्शन से गायव राजा के मोबाइल से मांग रहे फिरोती, घरबाले परेशान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 11 Nov 2022 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

झरिया। झरिया थाना क्षेत्र इस्ट भगतडीह परसाटाड़ निवासी मो. राजा साह 8 नवंबर से पटना जंक्शन से गायब हो गया। गायव पुत्र के ही मोबाइल से ही पिता असलम और उसके परिजनों से मोबाइल पर फोन कर ढाई लाख रूपए फिरोती मांगा जा रहा है। जिससे राजा के परिजन डरे सहमे है, घरबाले अनहोनी की आशंका से भयभीत है। वहीं अपनी बेटे के तलाश में राजा के पिता कभी पटना जीआरपी तो कभी फुलवारी पटना थाना का चक्कर लगा रहे है। लेकिन जीआरपी और फुलवारी थाना दूसरे क्षेत्र का मामला बता अपना पल्ला झाड़ दिया है। वहीं असलम का कहना है कि उसका बेटा चार दिनों से अपराधियों के चंगुल मे है। पर यहां पुलिस एक दूसरे के उपर पाला फेंक रहे है। राजा झरिया थाना मोड़ मे जेनरल स्टोर चलाता है। वह 7 नवंबर को यूआर राव उपग्रह केंद्र बेंगलुरु के लिए फिटर के लिए परीक्षा देने ट्रेन से पटना गया था। 8 नवंबर को पटना स्टेशन उतरकर अपने पिता को फोन कर बताया कि वह पटना पहुंच चुका है। इसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद हो गया। 9 नवंबर को राजा के मोबाइल से ही कोई दूसरा व्यक्ति उसकी मां को कहा कि तेरा बेटा बुरी तरह फंस गया है। मेरे एकाउंट मे पैसा भेज दो नहीं तो उसको मार दिया जाएगा। इसके बाद उसका मोबाइल स्वीच आफ हो गया। इसके बाद राजा के परिजन धनबाद नगर एसपी से मिलकर जानकारी दी। एसपी ने झरिया पुलिस को इस मामले की छानबीन करने का निर्देश दिया। जहां झरिया पुलिस ने राजा के मोबाइल का लोकेशन निकाला तो उसका अंतिम काल लोकेशन पटना के फुलवारी थाना क्षेत्र बताया।

,राजा का अपहरण की शिकायत पिता पहले झरिया थाना मे किया था झरिया थाना ने यह मामला पटना जीआरपी का बताया। जब असलम पटना जीआरपी गए तो वहां भी उसे जीआरपी थाना क्षेत्र से बाहरी मामला बता टालमटोल कर दिया गया। इसके बाद असलम पटना फुलवारी थाना पहुंचे। वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े