मैगजीन घर के समीप झाड़ियों में लगी आग, अफरा तफरी

Feb 27, 2026 02:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

तेतुलमारी के बीसीसीएल मैगजीन घर के पास गुरुवार सुबह झाड़ियों में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग की लपटें तेज होने लगी थीं, जिससे एक अप्रिय घटना होने की आशंका थी। यह घटना बारूद वाहन के निकट हुई थी।

मैगजीन घर के समीप झाड़ियों में लगी आग, अफरा तफरी

तेतुलमारी स्थित बीसीसीएल की मैगजीन घर के समीप झाड़ियों में गुरूवार की सुबह अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों व मैगजीन घर में कार्यरत कर्मियों के बीच दहशत व्याप्त हो गया था। जैसे जैसे हवा का झोंका बढ़ता गया, आग विकराल रूप धारण करने लगा। स्थानीय लोगों व कर्मियों के प्रयास के बाद अपने स्तर से पानी फेंक कर आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दस बजे झाड़ियों से अचानक धुंआ निकलना शुरू हो गया, जो देखते ही देखते आग निकलना शुरू हो गया। आग की लपटें तेज होने लगी।

कर्मियों ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को जमा कर लिया। सभी ने मिलकर पानी फेंकना शुरू कर दिया। कहा कि अगर थोड़ी देर तक आग जलता रहता तो अप्रिय घटना हो सकती थी। जिस जगह में आग लगी थी, उससे थोड़ी ही दूरी पर मैगजीन घर था जहां बारूद वाहन रहती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।