अंगारपथरा परियोजना में सुलगी आग, पांच घंटे की मशक्कत के बाद काबू

Jan 04, 2026 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

सिजुआ के कतरास क्षेत्र में एएमपीएल आउटसोर्सिंग की परियोजना में शनिवार को आग लग गई, जिससे धुआं आसमान में फैल गया। परियोजना प्रबंधन ने तुरंत आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए। पिछले महीने एक हादसे में छह कर्मियों की मौत हो गई थी, जिसके बाद परियोजना का संचालन बंद कर दिया गया था।

अंगारपथरा परियोजना में सुलगी आग, पांच घंटे की मशक्कत के बाद काबू

सिजुआ, प्रतिनिधि बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी अंतर्गत बंद पड़ी एएमपीएल आउटसोर्सिंग की अंगारपथरा कांटापहाड़ी परियोजना में शनिवार की सुबह एक बार फिर आग और धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते परियोजना से निकलता घना धुआं आसमान में फैल गया, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही परियोजना प्रबंधन हरकत में आया और आग पर काबू पाने के लिए तीन अलग-अलग स्थानों से पानी डालने की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही कोलियरी के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कोलियरी के सेफ्टी मैनेजर संजय राय रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया।

रेस्क्यू टीम में सीनियर ओवरमैन राजेश मंडल, राज रौशन और सुनील कुमार शामिल थे। टीम के सदस्य अग्नि प्रभावित मुहाने के समीप करीब 200 मीटर नीचे उतरकर आग पर तेज प्रेशर से पानी डालते रहे। करीब पांच घंटे तक चले अथक प्रयास के बाद आग और धुएं पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। इसी परियोजना में छह कर्मियों की हुई थी मौत पिछले 5 सितंबर को इसी परियोजना के मुंडा धौड़ा पैच में हुए हादसे में आउटसोर्सिंग कंपनी की सर्विस वैन पलटने से छह कर्मियों की मौत हो गई थी। इसके बाद डीजीएमएस के निर्देश पर परियोजना का संचालन बंद है। 2 दिसंबर को भी व्यू प्वाइंट के नीचे कोयले में आग लगने से काला धुआं और गैस का रिसाव हुआ था, जिससे अफरातफरी मच गई थी। घटनास्थल से मात्र ढाई-तीन सौ मीटर की दूरी पर खास अंगारपथरा कॉलोनी स्थित है, जहां लगभग डेढ़ हजार से अधिक लोग रहते हैं। पास में अधिकारी आवास, अंगारपथरा कोलियरी अस्पताल तथा कतरास-करकेंद मुख्य मार्ग भी है, जहां दिनभर आम लोगों का आवागमन बना रहता है। अधिकारियों के अनुसार आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी है। आग और धुआं निकलने की सूचना मिलते ही पानी का प्रेशर बढ़ा दिया गया था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आग को पूरी तरह ठंडा करने के लिए लगातार पानी डाला जा रहा है। -संजय चौधरी, सेफ्टी मैनेजर, कतरास क्षेत्र

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsFire Erupts at AMPPL Outsourcing Project in Katras Area Panic Among Locals
;;;