Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsFire Control Efforts at West Modidih AMP Project in Katras
आग व धुंआ पर काबू पाने का प्रयास कर रही रेस्क्यू टीम

आग व धुंआ पर काबू पाने का प्रयास कर रही रेस्क्यू टीम

संक्षेप:

कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी की बंद एएमपीएल आउटसोर्सिंग परियोजना में आग व धुएं पर काबू पाने के लिए प्रबंधन लगातार प्रयास कर रहा है। रेस्क्यू टीम ने 10 नंबर सीम में पाइपलाइन के माध्यम से पानी डालकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया है। सफलता की उम्मीद जताई गई है।

Jan 06, 2026 12:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी की बंद एएमपीएल आउटसोर्सिंग परियोजना में निकल रही आग व धुएं पर काबू पाने के लिए प्रबंधन लगातार प्रयास कर रहा है। सोमवार को पुनः एक बार रेस्क्यू टीम ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। आउटसोर्सिंग की बंद परियोजना के 10 नंबर सीम की आग को पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। सर्वप्रथम आउटसोर्सिंग के कंट्रोलिंग ऑफिसर रामनरेश कुमार, इंचार्ज रामविलास रजवार के अलावा वरीय ओवरमैन बमशेखर तिवारी, कतरास क्षेत्र के रेस्क्यू ट्रेंड पर्सन सह सीनियर ओवरमैन राजेश मंडल और सुनील कुमार ने अग्नि प्रभावित भूभाग का निरीक्षण किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके पश्चात राजेश मंडल व सुनील कुमार ने अग्नि प्रभावित भूभाग के 10 नंबर सीम में पाइपलाइन के माध्यम से पानी के दबाव (प्रेशर) से आग बुझाने की पहल शुरू की। इससे पूर्व सतह (सरफेस) पर दो और ट्रेंच कटिंग की गई, जिसके माध्यम से अग्नि प्रभावित मुहाने तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इससे पहले भी तीन जगहों पर ट्रेंच कटिंग कर पानी नीचे डाला जा रहा था। जब पांच जगहों से पानी डालने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तब रेस्क्यू टीम ने स्वयं सीम के समीप पहुंचकर पानी डालना शुरू किया। सीनियर ओवरमैन राजेश मंडल ने बताया कि काफी हद तक सफलता मिली है और शीघ्र ही आग व धुएं पर पूर्णतः काबू पा लिया जाएगा। कतरास क्षेत्र की रेस्क्यू टीम लगातार इस दिशा में प्रयासरत है।