आग से झुलसे राजू अग्रवाल का रांची में चल रहा इलाज

Mar 10, 2026 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू के पास व्यवसायी महेश अग्रवाल के मकान में रविवार को आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ। महेश के छोटे भाई राजू अग्रवाल झुलस गए हैं और उनका इलाज रांची के एक नर्सिंग होम में चल रहा है। झरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आग से झुलसे राजू अग्रवाल का रांची में चल रहा इलाज

बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू के समीप व्यवसायी महेश अग्रवाल के मकान में रविवार को लगी आग से काफी नुकसान हुआ है। वहीं महेश के छोटे भाई आग से झुलसे राजू अग्रवाल का इलाज रांची के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। उनका 50 प्रतिशत शरीर झुलस गया है। वहीं झरिया पुलिस आग लगी मामले में जांच कर रही है। झरिया के सीओ मनोज कुमार भी सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। आग बुझने के बाद सोमवार को बगल के ही फर्नीचर दुकान सहित अन्य दुकानदारों ने अपनी दुकान की सफाई की। बताते चले कि रविवार की दोपहर महेश अग्रवाल के दो मंजिला मकान में लग गई थी।

इससे लाखों के नुकसान हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।