Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsFIR Filed Against Builder and Officials for Fraudulent Apartment Plan in Jharkhand
झमाडा के तत्कालीन एमडी, टाउन प्लानर समेत पांच पर एफआईआर

झमाडा के तत्कालीन एमडी, टाउन प्लानर समेत पांच पर एफआईआर

संक्षेप:

धनबाद में रौशन कुमार सिन्हा के खिलाफ जमीन पर धोखाधड़ी से अपार्टमेंट का नक्शा पास कराने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। सुंदरलाल कोइरी ने आरोप लगाया है कि बिल्डर विनोद सिन्हा ने उनकी जमीन पर बिना अनुमति नक्शा पास कराया। उन्होंने कई अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायत की है।

Jan 13, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, रौशन कुमार सिन्हा जमीन का पावर अटर्नी लेकर खुद जमीन मालिक बन कर झमाडा (झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार) से अपार्टमेंट का नक्शा पास कराने के मामले में एफआईआर दर्ज करायी गई है। जमीन मालिक सुंदरलाल कोइरी की ओर से 18 दिसंबर 2025 को बोकारो के हरला थाना में दर्ज करायी गई एफआईआर में झमाडा के तत्कालीन एमडी रविराज शर्मा, टाउन प्लानर कौशलेश यादव, बिल्डर विनोद कुमार सिन्हा, ललन प्रसाद, आर्किटेक्चर आकाश दास को आरोपी बनाया गया है। तीन साल से पूर्व कराया गया था एकरारनामा जमीन मालिक सुदंरलाल कोइरी की ओर से दर्ज करायी गई एफआईआर में कहा गया है कि बोकारो के रानीपोखर स्थित 23.75 डिसमिल, जमीन जिसका खाता संख्या 371 प्लॉट नंबर 2804 रकवा 16.14 डिसमिल एवं प्लॉट संख्या 2823 रकवा 7.61, जो उनकी एवं महेश प्रसाद महतो की खरीदी हुई जमीन है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसकी रसीद भी कट रही है। उक्त जमीन पर बहुमंजिला भवन निर्माण के लिए धनबाद के बाबूडीह निवासी बिल्डर विनोद कुमार सिन्हा के साथ 6 जून 2022 को एकरारनामा हुआ था। दोनों पक्षों में सहमति बनी थी कि एक आम मुख्तार उन्हें देंगे, उसके पश्चात नक्शा पास कराकर बहुमंजिला भवन बनाएंगे, जिसमें जमीन मालिक का भी हिस्सा होगा, लेकिन एकरारनामा होने के बाद कागज लेकर बिल्डर टालने लगे। साथ ही कहा कि प्रस्तावित नक्शा का प्रारूप तैयार कर नहीं दिखाया और न सहमति ली। यहां तक कि मुख्तार के लिए भी कोई पहल नहीं की। जब सुंदरलाल ने इस संबंध में बात करने की कोशिश की, तब वे बहाना बनाने लगे। एक दिन उन्हें पता चला कि विनोद सिन्हा उनके प्लॉट पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने झमाडा एमडी से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एफिडेविट देकर प्रोविजनल नक्शा पास कराया सुंदर लाल कोईरी का आरोप है कि विनोद सिन्हा ने झमाडा अधिकारियों की मिलीभगत व जालसाजी से उनकी जमीन पर उनके नाम से ही बहुमंजिले भवन निर्माण का प्रोविजनल नक्शा एक जून 2024 को पास कर लिया। इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी। झमाडा में पता चला कि विनोद सिन्हा ने पावर ऑफ अटार्नी लेकर खुद से जमीन का मालिक के रूप में हस्ताक्षर कर कोर्ट से एफिडेविट देकर प्रोविजनल नक्शा पास करा लिया है। इसकी शिकायत तत्कालीन एमडी रविराज शर्मा एवं टाउन प्लानर कौशलेश यादव से करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पता चला कि रविराज शर्मा, कौशलेश यादव एवं ललन प्रसाद, आकाश दास आर्किटेक्चर इंजीनियर झमाडा भी मेरी जमीन हड़पने की साजिश में थे। इसी कारण बिना मेरे हस्ताक्षर के अवैध तरीके से नक्शा का प्रारूप तैयार कर मेरे नाम से आवंटन झमाडा को देखकर प्रोविजनल नक्शा पास कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया। 27 जून 2025 को मेरे आपत्ति आवेदन के बावजूद झमाडा एमडी रविराज शर्मा ने 4 दिसंबर 2025 को आवेदन और फीस जमा कराए ही मेरे नाम से फाइनल नक्शा पास कर दिया। नक्शा पास होते ही बिल्डर निर्माण कार्य तेजी से करा रहे हैं। विरोध करने पर मेरे साथ धक्का-मुक्की की गई। आरोप बेबुनियाद: विनोद सिन्हा विनोद कुमार सिन्हा का कहना है कि सुंदरलाल कोइरी ने जो आरोप लगाकर केस किया है, वह जांच का विषय है। उन्होंने झमाडा एमडी सहित अन्य पर भी केस किया है। जो आरोप लगाकर केस किया है, वह पूरी तरह से बेबुनियाद है। आखिर वह इस तरह क्यों कर रहे, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। पूर्व में वह मुखिया थे। पहले एग्रीमेंट किया, अब विरोध कर रहे हैं।