Dhanbad News: सीआईएसएफ के पूर्व डिप्टी कमांडेंट और महिला इंस्पेक्टर पर एफआईआर
Dhanbad News: सीबीआई की धनबाद एसीबी ब्रांच ने बीसीसीएल में पदस्थापित रहे तत्कालीन डिप्टी कमांडेंट और एक महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश रचने क

Dhanbad News: सीबीआई की धनबाद एसीबी ब्रांच ने बीसीसीएल में पदस्थापित रहे तत्कालीन डिप्टी कमांडेंट और एक महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई सीआईएसएफ मुख्यालय नई दिल्ली के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) सह आईजी (कार्मिक) आईपीएस अधिकारी जोस मोहन की लिखित शिकायत पर की गई। ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन झारखंड के मदन सिंह ने डिप्टी कमांडेंट ओम कुमार तंवर और महिला इंस्पेक्टर राज लक्ष्मी वर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत के साथ एक पेन ड्राइव सौंपी थी, जिसमें तीन ऑडियो क्लिप रिकॉर्ड थे। इन ऑडियो क्लिप में दोनों आरोपियों के कोयला क्षेत्र में भ्रष्ट गतिविधियों और अवांछित कार्यों में संलिप्त होने के सबूत होने का दावा किया गया था।
25 फरवरी को सीवीओ की ओर से मामले में शिकायत की गई थी। प्रारंभिक जांच के बाद धनबाद सीबीआई एसपी आईपीएस अधिकारी भंवर लाल मीणा ने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश देते हुए जांच की जिम्मेवारी सीबीआई डीएसपी विकास कुमार पाठक को सौंपी है। सीबीआई जांच के बाद दोनों के खिलाफ चार्जशीट सौंपेगी।विभागीय जांच में हुई आरोपों की पुष्टिसीआईएसएफ की ओर से पूरे मामले की आंतरिक विभागीय जांच कराई गई। एफआईआर में सीवीओ की ओर से बताया गया कि जांच में दोनों अधिकारियों के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई। जांच में यह भी पाया गया कि पेन ड्राइव में मौजूद आवाज तत्कालीन डिप्टी कमांडेंट ओम कुमार तंवर और महिला इंस्पेक्टर राज लक्ष्मी वर्मा की आवाज से मेल खाती हैं।दोनों अफसरों का बीसीसीएल से हो चुका है तबादलामामले में फंसे डिप्टी कमांडेंट ओम कुमार तंवर का तबादला बीसीसीएल कोयला नगर धनबाद यूनिट से जयपुर स्थित 8वीं रिजर्व बटालियन में कर दिया गया है। वहीं तत्कालीन महिला इंस्पेक्टर राज लक्ष्मी वर्मा की पोस्टिंग बीसीसीएल कोयला नगर धनबाद से तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन ललपनिया कर दी गई है।

