बलियापुर:जयराम ने अपने वेतन से अंतराष्ट्रीयस्तर की खिलाड़ी अन्नु को की मदद
Jan 14, 2026 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने बलियापुर की खिलाड़ी अन्नु कुमारी को इलाज और खेल कीट के लिए आर्थिक मदद की। अन्नु ने 2024 में चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशीप में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया, लेकिन पैर में गंभीर चोट के कारण वह आगे खेल नहीं पा रही हैं।

बलियापुर। डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने मंगलवार को बलियापुर मोदीडीह गांव की अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी अन्नु कुमारी को इलाज व खेल कीट के लिए आर्थिक मदद की। उन्होंने कहा कि अन्नु ने 2024 में चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लेजर रन/पेंटाथलॉन चैंपियनशीप में कांस्य पदक हासिल कर न सिर्फ राज्य बल्कि देश का नाम भी रोशन किया। कहा कि पैर में गंभीर चोट लगने के कारण वह आगे खेल नहीं पा रही है। 16 जनवरी को इलाज के लिए अन्नु दिल्ली जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




