मृत 9 सहिया के परिजनों को मिलेगा आर्थिक लाभ
धनबाद में मृत नौ सहियाओं के परिजनों को स्वास्थ्य विभाग आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। सहियाओं की सूची में बाघमारा, निरसा, झरिया से संबंधित मृतक शामिल हैं। उनकी मृत्यु के बाद परिजनों को कॉर्पस फंड से...
धनबाद। अलग अलग कारणों से मृत नौ सहियाओं के परिजनों को स्वास्थ्य विभाग आर्थिक सहयोग देगा। मृत सहियाओं की सूची तैयार कर ली है। इसमें बाघमारा की सहिया हेमांगी देवी, निरसा की अर्चाना बाउरी, बेबी सूत्रधर, उषा महतो और रेखा मंडल है। धनबाद की सहिया पुष्पा सिन्हा व ममता देवी, झरिया की रेणु देवी समेत एक अन्य सहिया अनिता देवी शामिल हैं। इन सभी की मौत अलग अलग कारणों से हो गई थी। इनके परिजनों को कॉर्पस फंड से सहयोग राशि प्रदान की जाएगी। बता दें कि जिला में कार्यरत सहियाओं की मौत पर उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता था। झारखंड राज्य जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने इसकी मांग उठाई थी। यूनियत नेता संजुत कुमार सहाय ने कॉर्पस फंड से सहयोग देने की मांग करते हुए चेतावनी दे थी कि ऐसा नहीं होने पर संघ आंदोलन को बाध्य हो जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए कॉर्पस फंड से सहयोग देने की पहल की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।