ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादखोरठा फ़िल्म का ऑडिसन धनबाद ,गिरिडीह, व रांची में

खोरठा फ़िल्म का ऑडिसन धनबाद ,गिरिडीह, व रांची में

एम. आर्ट्स फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली खोरठा फीचर फिल्म झारखंडेक माटी का ऑडिशन धनबाद, गिरिडीह और रांची में...

खोरठा फ़िल्म  का ऑडिसन धनबाद ,गिरिडीह, व रांची में
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 06 Apr 2018 01:33 AM
ऐप पर पढ़ें

एम. आर्ट्स फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली खोरठा फीचर फिल्म झारखंडेक माटी का ऑडिशन धनबाद, गिरिडीह और रांची में होगा। इस फिल्म को झारखंड सरकार की फिल्म डेवलपमेंट कमेटी से स्वीकृत है।

फिल्म में कलाकारों के चयन के लिए आठ अप्रैल को ऑडिसन धनबाद परिसदन (सर्किट हॉउस) में सुबह 10 बजे से होगा। वहीं गिरिडीह में अम्बेडकर भवन में 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे से ,रांची में विप्स स्टूडियो थड़पखना में 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे से लिया जाएगा। यह जानकारी फ़िल्म के पटकथा लेखक व खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने दी। इस फ़िल्म के निर्माता ,एसोसिएट डायरेक्टर कहानी व संवाद रियाज़ कुरैसी का है ,डायरेक्टर अनिरुद्ध गौतम हैं। संगीत स्वर्गीय बुलु घोष व मिताली घोष जी का है। उक्त मोके पर गीतकार विनय तिवारी ,निर्माता रियाज़ कुरैसी ,अभिनेता अमन राठौर, जीतू चौरसिया, कुमार युद्धिष्ठिर, माना पाठक थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें