Dhanbad News: लड्डू गोपाल की छठियारी पर उत्सवी रहा शहर का माहौल
Dhanbad News: धनबाद में लड्डू गोपाल की छठियारी मनाने के लिए उत्सव का माहौल बना रहा। श्रद्धालु शक्ति मंदिर, मानस मंदिर और त्रिमूर्ति मंदिर में पहुंचे। कान्हा और राधा के भजन और लोक गीतों के साथ इस अवसर को मनाया गया। भोग और प्रसाद वितरित किए गए। इस महोत्सव को सफल बनाने में कई लोगों का योगदान रहा।

Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। लड्डू गोपाल की छठियारी को लेकर बुधवार को शहर में उत्सव का माहौल रहा। जोड़ाफाटक स्थित शक्ति मंदिर से लेकर जगजीवन नगर के मानस मंदिर और बिनोद नगर के त्रिमूर्ति मंदिर में बाल कृष्ण को झूला झुलाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
उत्सव का माहौल
भजन-कीर्तन और सोहर के साथ लोक गीतों के बीच भगवान कृष्ण की छठियारी मनाई गई। फूल और रंग-बिरंगी लाइटों से सजे दरबार में कान्हा की मनमोहक छटा देखते ही बन रही थी। शक्ति मंदिर प्रांगण में कान्हा जी की छठियारी पर बच्चे कान्हा और राधा का रूप धारण कर पहुंचे।
भजन और पूजा
शक्ति मंदिर महिला कीर्तन मंडली की पम्मी और उनकी टीम ने कान्हा जी और माता रानी के एक-से बढ़कर-एक भजन पेश किए। मंदिर कमेटी के सचिव अरुण भंडारी, उपाध्यक्ष साकेत साहनी, संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ठक्कर, दिनेश पुरी, रवींद्र गंडोत्रा, रूप किशोर टंडन, अरुण गुजराल, गौरव अरोड़ा, जितेंद्र मालाकार, प्रमोद सिंह, आरएन प्रसाद, यशवंत मिश्रा ने बाल गोपाल और राधा रानी बनकर पहुंचे बच्चों को उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया।
प्रसाद वितरण
श्रद्धालुओं के बीच कान्हा जी का खीर, पुआ और बूंदी के प्रसाद वितरित किए गए। बिनोद नगर के त्रिमूर्ति मंदिर में भी सुबह से लेकर देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चला। मानस मंदिर प्रांगण में मानस प्रचार समिति की ओर से सुगंधित फूल और लाइटिंग से कृष्णा मंदिर की साज-सज्जा की गई।
सामूहिक आरती
पालने को सजा कर बालकृष्ण को झूला झूलाया गया। पंडित ज्योति नारायण झा ने भोग लगाकर सामूहिक आरती की। भजन गायिका वंदना झा और शोभा पांडेय ने श्रीकृष्ण सोहर गाए। भक्तों ने छठियारी के भंडारे का लुत्फ उठाया। महोत्सव को सफल बनाने में सुधा शर्मा, निशी सिंह, रीता सिंह, कालिंदी पाठक, नीतू सिंह, गायत्री सिंह, उर्मिला सिंह, चंदा झा, शोभा पांडेय, गुड़िया कुमारी, रेणु सिंह, किरण बाला, सीता शुक्ला, शारदा देवी, नीतू चौबे, सुमन चौबे, रेणु त्रिपाठी, रुक्मिणी देवी, रेखा सिंह, सुमन मंडल, उर्मिला जायसवाल व अंजू कुमारी आदि का योगदान रहा।

