किसानों के हर सवाल का जवाब देगा एआई चैटबॉट

Apr 09, 2026 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एआई चैटबॉट 'ई-मित्र' की शुरुआत की गई है। यह चैटबॉट किसानों को अपनी भाषा में जानकारी और समाधान प्रदान करेगा। 11 भारतीय भाषाओं में काम करते हुए, किसान अब घर बैठे खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे।

किसानों के हर सवाल का जवाब देगा एआई चैटबॉट

धनबाद, संवाददाता। किसानों की समस्याओं को आसान और त्वरित तरीके से हल करने के उद्देश्य से अब तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इस दिशा में किसान ई-मित्र नामक एआई चैटबॉट की शुरुआत की गई है, जो किसानों के लिए डिजिटल सहायक के रूप में काम करेगा। यह पहल खासकर उन किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी, जिन्हें समय पर सही जानकारी नहीं मिल पाती है। एआई चैटबॉट किसानों को उनकी अपनी भाषा में जवाब देने की सुविधा प्रदान करता है। किसान ई-मित्र 11 भारतीय भाषाओं में काम करेगा, जिससे देश के अलग-अलग हिस्सों के किसान आसानी से अपनी समस्याएं पूछ सकते हैं और तुरंत समाधान ले सकते हैं।

किसानों को अब किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे घर बैठे अपनी शंकाओं का समाधान कर पाएंगे। चैटबॉट की खास बात यह है कि किसान खेती से जुड़े हर प्रकार के सवाल पूछ सकते हैं। जैसे फसल प्रबंधन, बीज चयन, खाद और उर्वरक का उपयोग, मौसम की जानकारी आदि शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराता है। किसान क्रेडिट कार्ड, सब्सिडी योजनाएं और अन्य लाभकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि किसान चैटबॉट से अपनी शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं, जिससे उनकी समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाने में आसानी होगी। किसानों का मानना है कि किसान ई-मित्र जैसे एआई आधारित प्लेटफॉर्म किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।