Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsFarmers Await Rice Procurement as E-Pos Machine Update Delayed in Baliyapur

बलियापुर : उद्घाटन के दस दिन बाद भी शुरू नहीं हुइ धान की खरीद
संक्षेप:
बलियापुर में रघुनाथपुर पैक्स का उद्घाटन हुए दस दिन हो गए, लेकिन किसानों से धान की अधिप्राप्ति अभी तक शुरू नहीं हुई है। किसान पैक्स का चक्कर लगा रहे हैं, जबकि प्रबंधक ने बताया कि ई-पॉस मशीन का अपडेट न होने के कारण अधिप्राप्ति में बाधा आ रही है। विभाग को इस बारे में सूचित किया गया है।
Dec 27, 2025 01:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
बलियापुर। रघुनाथपुर पैक्स में उद्घाटन के दस दिन बाद भी किसानों से धान की अधिप्राप्ति शुरू नहीं हुई। इसको लेकर किसान प्रतिदिन पैक्स का चक्कर लगा रहे हैं। पैक्स प्रबंधक सुबलचंद्र महतो का कहना है कि धान अधिप्राप्ति को लेकर विभाग की ओर से उपलब्ध ई-पॉस मशीन का अपडेट नहीं होने के कारण धान की अधिप्राप्ति बाधित है। इसकी सूचना विभाग को दी गई है। बावजूद इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई। मैनेजर का कहना है कि विभाग ने दो दिनों के अंदर ई-पॉस मशीन का अपडेट करने का भरोसा दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




