Dhanbad News: सेवानिवृत्त 13 कर्मियों को जीएम ने सम्मानित कर दी विदाई
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: कतरास क्षेत्र में मंगलवार को 13 सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। जीएम विष्णुकांत झा की उपस्थिति में उन्हें उपहार, सर्टिफिकेट और भुगतान आदेश प्रदान किए गए। सभी को सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी गई। समारोह में कई अन्य सम्मानित अतिथि भी उपस्थित थे।

Dhanbad News: कतरास क्षेत्र में कार्यरत 13 कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को सम्मान सह विदाई समारोह हुआ। कतरास क्षेत्र के जीएम विष्णुकांत झा की उपस्थिति में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को कंपनी प्रदत्त उपहार, सर्टिफिकेट व उपादान भुगतान आदेश की प्रति देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके सुखद, स्वस्थ व मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी गई। मौके पर एजीएम मणिकांत पांडेय, एपीएम उमंग कुमार ठक्कर, कुमारी श्वेता, संजय कुमार चौधरी, दिनेश चंद्र पांडेय, झाकोश्रयू के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू, मनोज कुमार, पार्षद छोटू सिंह, पूर्व मुखिया सुरेश महतो, हरेंद्र सिंह, भगवान सिंह आदि उपस्थित थे।


