रंगारंग कार्यक्रम के साथ 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई
बालिका विद्या मंदिर झरिया में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित हुआ। इसमें विद्यालय प्राचार्या पूनम गोयल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने सीनियर्स के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आदर्श गुप्ता को मिस्टर बालिका और प्रत्यूषा केसरी को मिस बालिका का खिताब दिया गया।

झरिया, वरीय संवाददाता। बालिका विद्या मंदिर झरिया में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को विदाई समारोह हुआ। इसकी शुरुआत झरिया मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव दीपक अग्रवाल, प्रमोद जालुका, उपाध्यक्ष ललित अग्रवाल, विद्यालय अध्यक्ष हरीश राठी, प्राचार्या पूनम गोयल, उपप्राचार्या रंजू सिन्हा व कक्षा 12वीं के छात्रों ने संयुक्त रूप से की। प्राचार्या पूनम गोयल ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मिस्टर बालिका आदर्श गुप्ता, और मिस बालिका का खिताब प्रत्यूषा केसरी को दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




