राजकीय पॉलीटेक्निक में 22 जून से प्रशिक्षण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादधनबाद के राजकीय पॉलीटेक्निक में 22 से 27 जून तक इलेक्ट्रॉनिक और आईसीटी एकेडमी के तहत फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। सी-डैक पटना द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें विभिन्न पॉलीटेक्निक और कॉलेजों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना है।

धनबाद। राजकीय पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक और आईसीटी एकेडमी के तहत फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन होगा। 22 जून से 27 जून तक सी-डैक पटना की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में पॉलीटेक्निक धनबाद, भागा एवं निरसा पॉलीटेक्निक, आईटीआई धनबाद, पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज व गुरुनानक कॉलेज के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। डीसी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित आईसीटी के उभरते क्षेत्रों में प्रोफेसर, फैकेल्टी, मेंटर्स व प्रशिक्षकों के प्रगतिशील विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देना है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


