पाटलिपुत्र हॉस्पिटल में सुपर स्पेशियलिटी सेवा का विस्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद के पाटलिपुत्र हॉस्पिटल ने कार्डियोलॉजी, न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी और पल्मोनोलॉजी विभाग का विस्तार किया है। यह निर्णय हृदय, मस्तिष्क, रीढ़, फेफड़े, किडनी और पाचन तंत्र संबंधी रोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया। अस्पताल में अब कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध हैं।

पाटलिपुत्र हॉस्पिटल में सुपर स्पेशियलिटी सेवा का विस्तार

धनबाद। पाटलिपुत्र हॉस्पिटल ने सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार कर कार्डियोलॉजी, न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी तथा पल्मोनोलॉजी विभाग को और सुदृढ़ किया है। हृदय, मस्तिष्क, रीढ़, फेफड़े, किडनी एवं पाचन तंत्र से संबंधित रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह विस्तार किया गया है। यह जानकारी बुधवार को अस्पताल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीईओ डॉ निखिल ड्रोलिया और डॉ निर्मल ड्रोलिया ने दी। बताया कि अस्पताल में अब कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें डॉ प्रकाश झा (गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी), डॉ प्रतीक शरण (यूरोलॉजी), डॉ अनामिका वर्मा (पल्मोनोलॉजी), डॉ राहुल कुमार (कार्डियोलॉजी), डॉ कुणाल किशोर (न्यूरो सर्जरी), डॉ निखिल ड्रोलिया (ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट), डॉ विदिशा ड्रोलिया (स्त्री रोग एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी) तथा डॉ जुनैद आलम (ईएनटी) शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।