Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsExciting Conclusion of Inter-Regional Table Tennis Competition in Dhanbad
पुरुष एकल में अमित व महिला एकल में स्नेहा विजेता

पुरुष एकल में अमित व महिला एकल में स्नेहा विजेता

संक्षेप: धनबाद/पुटकी में बीसीसीएल के मुनीडीह ऑफिसर्स क्लब में दो-दिवसीय अंतर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले हुए, जिसमें अमित कुमार महतो और स्नेहा ने प्रमुख जीत हासिल की। मुख्य अतिथि अमन राज ने विजेताओं को सम्मानित किया।

Sun, 9 Nov 2025 02:32 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद/पुटकी, हिन्दुस्तान टीम बीसीसीएल के मुनीडीह ऑफिसर्स क्लब में आयोजित दो-दिवसीय अंतर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में पुरुष एकल, पुरुष डबल, महिला एकल, वेटरन एकल तथा वेटरन डबल (45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। पुरुष एकल तथा वेटरन एकल में अमित कुमार महतो, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) गोविंदपुर, महिला एकल में स्नेहा, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) ब्लॉक 2, पुरुष डबल में सुबोध कुमार, वरीय प्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिकी) मुख्यालय, संदीप वर्मा, उप प्रबंधक (विद्युत् एवं यांत्रिकी), पश्चिमी झरिया क्षेत्र तथा वेटरन डबल में अमित कुमार महतो, वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) गोविंदपुर तथा अमित नरेश बेग, वरीय प्रबंधक (विद्युत् एवं यांत्रिकी) मुख्यालय विजयी हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सतर्कता पदाधिकारी अमन राज थे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मेडल, शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किए। मौके पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक (पश्चिमी झरिया क्षेत्र) अरिंदम मुस्तफी, क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) कुमारी वर्षा, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस मंडल, प्रबंधक (मानव संसाधन) कुमारी अन्नपूर्णा तथा उप प्रबंधक पवन प्रताप लकड़ा उपस्थित रहे। जिला टेबल टेनिस संघ के रेफरी अतानु कुमार गुप्ता, राजीव कुमार और शशि ओम प्रसाद, बतौर खिलाड़ी भाग ले रहे बीसीसीएल के सभी क्षेत्रों से आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी की। आंचल महिला समिति की अध्यक्ष दीयुति मुस्तफी, झूलन पांजा सहित समिति की अन्य सम्मानित सदस्याओं ने भी अपनी सहभागिता की।