धनबाद में 88 रेलवे, पोस्टल व नर्सिंग ऑफिसरों को मिला नियुक्ति पत्र

Ravikant Jha हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

शनिवार को देशभर में 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र दिए गए। धनबाद में रेलवे, पोस्टल और स्वास्थ्य विभाग में 88 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेले का उद्घाटन किया और युवाओं को बधाई दी। यह रोजगार मेला 19वां है।

धनबाद में 88 रेलवे, पोस्टल व नर्सिंग ऑफिसरों को मिला नियुक्ति पत्र

केंद्रीय उपक्रमों में नौकरी पाने वाले 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को देश के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन कर नियुक्ति पत्र दिया गया। धनबाद में स्टेशन रोड स्थित रेलवे ऑडिटोरियम में भी रेलवे, पोस्टल और हेल्थ विभाग में नौकरी पाने वाले 88 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पूरे देश में एक साथ रोजगार मेले का उद्घाटन किया। धनबाद में आयोजित मेले में शिरकत करने के लिए कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी यहां पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि 2022 से ही लगातार रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है।

यह 19वां रोजगार मेला है। जिन युवाओं को रोजगार मिला है, वे देश की उन्नति में अपना योगदान दें। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। केंद्र सरकार लगातार रोजगार देने का काम कर रही है। म्रुदा योजना या स्टार्टअप के माध्यम से युवा स्वरोजगार से जुड़ कर अन्य युवा को भी रोजगार दे रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने नियुक्ति पाने वाले सभी युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बधाई दी। पीएम ने इस उपलब्धि के लिए नव-नियुक्तों के समर्पण और अथक परिश्रम की सराहना की।धनबाद में केंद्रीय मंत्री के हाथों रेलवे के कैरेज एंड वैगन के 13, प्वाइंट्स मैन के आठ सहित कुल 45, 10 आरपीएफ कांस्टेबल, पोस्टल विभाग के 21 और स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े 12 नर्सिंग ऑफिसर को नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा, डीआरएम अखिलेश मिश्र, एडीआरएम मुकेश कुमार, सीनियर डीसीएम मनीष सौरभ, सीनियर डीपीओ अशोक कुमार, सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन प्रदीप कुमार, सीनियर डीएसटी रजनीश पांडेय के अलावा भाजपा नेता नितित भट्ट आदि उपस्थित थे।

Ravikant Jha

लेखक के बारे में

Ravikant Jha

शॉर्ट बायो : रविकांत झा पिछले 24 वर्षों से पत्रकारिता फील्ड में हूं। फिलहाल ‘हिन्दुस्तान’ धनबाद में चीफ रिपोर्टर की भूमिका में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा हूं।


परिचय एवं अनुभव
रविकांत झा झारखंड के मीडिया जगत के एक जानेमाने नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 24 वर्षों से अधिक समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के लिए क्राइम और रेलवे बिट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। अखबार के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के लिए भी रविकांत रोचक व पठनीय कंटेंट देते रहते हैं। इनकी झारखंड की पत्रकारिता में गहरी पैठ है।


करियर का सफर
रविकांत झा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में दैनिक जागरण धनबाद से की थी। रविकांत वर्ष 2010 तक दैनिक जागरण धनबाद के साथ रहे। जागरण में वे शिक्षा, लाइफ स्टाइल एंड एंटरटेनमेंट के साथ रेलवे और धर्म-अध्यात्म व समाज जैसों विषयों को कवर करते थे। यह वह दौर था जब कागजों और पैक्स से पत्रकारिता कंप्यूटर और ई-मेल पर शिफ्ट हो रहा था। वर्ष 2010 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ धनबाद का दामन थामा। वर्ष 2010 में मीडिया जगत में न्यू मीडिया का अंकुरण हो चुका था। हिन्दुस्तान में रहते उन्होंने क्राइम और रेलवे जैसी बिट पर अपनी गहरी पहचान बनाई। न्यू मीडिया के साथ तालमेल बैठाते हुए वे प्रिंट के साथ-साथ ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए भी बेहतर सामग्री दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.COM (एकाउंट्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। कंप्यूटर में भी डिग्री कोर्स किया है। पत्रकारिता में रहते कई कानूनी कार्यशाला में शामिल हो चुके हैं। पत्रकारिता की अचार संहिता की बारीकी समझ है। हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित मोबाइल जर्नलिज्म (MoJo) की कार्यशाला में भी हिस्सा ले चुके हैं। धनबाद के साथ-साथ झारखंड के अपराध और अपराधियों के क्रोनोलॉजी से वे वाकिफ हैं।


विशेषज्ञता
क्राइम (सामान्य अपराध के साथ-साथ सीबीआई, ईडी, सीआईडी, रेल क्राइम व नक्सल गतिविधि)
रेलवे (रेलवे में ईस्टर्न जोन की हर छोटी-बड़ी गतिविधि)
पैनल डिस्कशन का पेशेवर तरीके से संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।