बिजली की समस्या को ले जेई से मिला मुखिया संघ
बाघमारा क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल ओम प्रकाश चौहान से मिला। उन्होंने बिजली कटौती, जर्जर तारों के बदलने और ट्रांसफॉर्मर में सुधार की चर्चा की। सहायक अभियंता ने बताया कि कांड्रा और महुदा फीडर को जोड़ने से बिजली की आपूर्ति में सुधार होगा।

बाघमारा क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्या को लेकर मंगलवार का मुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गणेशपुर विद्युत सब स्टेशन के सहायक अभियंता ओम प्रकाश चौहान से मिला। इस दौरान बिजली कटौती से हो रही परेशानी के साथ फीडर व जर्जर बिजली तार बदलने व ट्रांसफॉर्मर में कट आउट लगाने को लेकर चर्चा की गई। सहायक अभियंता ने बताया कि कांड्रा फीडर को महुदा फीडर से जोड़ने पर कांड्रा, महुदा मोड़, तेलमोच्चो, लोहपट्टी के लोगों को बिना बाधा के निरंतर बिजली मिल सकेगी। सुरक्षा की दृष्टि से सभी जर्जर तारों को बदलकर नीचे जाली लगाने की मांग की गई। वार्ता में मुख्य रूप से सहायक अभियंता ओम प्रकाश चौहान, मुखिया महेश पटवारी, सूर्यकांत महतो, पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, बॉबी महतो, राजेश महतो, विष्णु महतो आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


