बिजली समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

कांड्रा मुस्लिम टोला में बिजली कटौती और ट्रांसफॉर्मर की समस्याओं को लेकर इसलहिया कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग से मुलाकात की। विभाग ने आश्वासन दिया कि 11 केवी एक्सटेंशन कार्य फिर से शुरू होगा और एक नया 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।

बिजली समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

कांड्रा मुस्लिम टोला में लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज व ट्रांसफॉर्मर की समस्या को लेकर इसलहिया कमेटी के केंद्रीय सचिव नजीर अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को बिजली विभाग के गणेशपुर कार्यालय पहुंचा। इस दौरान विभाग के एसडीओ ओपी चौहान से वार्ता के बाद बिजली समस्याओं को लेकर विभाग को ज्ञापन सौंपा गया। बिजली विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि लंबे समय से रूका हुआ 11 केवी एक्सटेशन कार्य बुधवार से पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में बिजली के लोड को देखते हुए 100 केवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाया जा एगा। वार्ता में महामंत्री बेलाल शेख, अब्दुल रज्जाक मलिक, इमरान मिस्त्री, फारूक शेख, समीर खान, मुख्तार अंसारी, इसराफिल शेख, अरशद, इतकाब अब्बास, समीर आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।