छठ बाद कटेगा बकायेदारों का बिजली कनेक्शन
दीपावली से लेकर छठ तक बकायेदारों का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि कनेक्शन काटने का अभियान पूजा को देखते हुए बंद किया गया...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 12 Nov 2023 01:45 AM
ऐप पर पढ़ें
धनबाद
दीपावली से लेकर छठ तक बकायेदारों का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि कनेक्शन काटने का अभियान पूजा को देखते हुए बंद किया गया है। पूजा खत्म होने के बाद फिर से अभियान चलाया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं के पास बकाया अधिक है, वे लोग बिल भुगतान कर दें। बता दें कि 10 हजार से अधिक राशि जिन उपभोक्ताओं के पास बकाया रहता था, वैसे लोगों को कनेक्शन हर दिन काटा जा रहा था।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
