Dhanbad News: शहर में 87 घरों के काटे बिजली कनेक्शन
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद में शुक्रवार को 10 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया रहने के कारण 87 घरों के कनेक्शन काटे गए। लोग अंधेरे में रह गए हैं। कई लोगों ने मौके पर बिल का भुगतान किया, जिससे लाखों का राजस्व विभाग को मिला। हर रोज़ यह अभियान जारी रहेगा।

Dhanbad News: धनबाद। शहर में 10 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया रहने के कारण शुक्रवार को 87 घरों के कनेक्शन काटे गए। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं। अभियान के दौरान दर्जनों लोगों ने मौके पर बिल का भुगतान किया। इससे विभाग के कोष में लाखों रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई। सहायक अभियंता ऋषि सागर श्रीवास्तव का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं के पास बकाया अधिक है, वैसे लोग अपना भुगतान करें। अन्यथा घरों का कनेक्शन काट दिया जाएगा। यह अभियान हर दिन जारी रहेगा।


