इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल पेश होने पर होगा प्रदर्शन: शैलेंद्र

Mar 07, 2026 02:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में 10 मार्च को इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल-2025 के खिलाफ इंजीनियरों और बिजली कर्मियों में आक्रोश है। 27 लाख कर्मी और इंजीनियर कार्य बहिष्कार कर देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेंगे। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष ने इस बिल को एकतरफा बताया है।

इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल पेश होने पर होगा प्रदर्शन: शैलेंद्र

धनबाद, कार्यालय संवाददाता। संसद में 10 मार्च को इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल-2025 पेश होने को लेकर इंजीनियरों और बिजली कर्मियों में भारी आक्रोश है। धनबाद, झारखंड सहित देश के 27 लाख कर्मी व इंजीनियर कार्य बहिष्कार कर देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेंगे। उक्त बातें ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहीं। वहीं जेबीवीएनएल के कॉमर्शियल जीएम सह यूनियन के महासचिव संजय सिंह ने कहा कि धनबाद, झारखंड में कुल 1500 अधिकारी व कर्मी आंदोलन में शामिल होंगे। शैलेंद्र दुबे कहा कि देशभर के बिजली कर्मी और इंजीनियर विद्युत मंत्रालय के इस एकतरफा कदम के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

पूर्व में विद्युत मंत्रालय ने इस बिल पर हितधारकों से सुझाव मांगे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।