सड़क किनारे अचानक गिरने से बुजुर्ग की मौत
झरिया प्रतिनिधि झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग सूराटाड़ मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर में अचानक सड़क के किनारे एक वृद्ध गिर गया। लोगों को कुछ समझ में आता तब...
झरिया। झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग सूराटाड़ मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर में अचानक सड़क के किनारे एक वृद्ध गिर गया। लोगों को कुछ समझ में आता तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। घटना को देख आसपास के काफी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने उठाने की कोशिश की। लेकिन नही उठा। मृतक की पहचान भागा पिरकुबांध निवासी स्वर्गीय मदन चौधरी के पुत्र अरविंद चौधरी (55) के रूप में की गई। सूचना मिलते ही पुत्र सूरज चौधरी घटना स्थल पहुच कर शव को उठाकर अपने साथ ले गए। आसपास के लोगों का कहना है कि गर्मी के कारण लू लगने से अचानक सड़क के किनारे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।