ईद मिलादुन्नबी आज, जिलेभर में निकलेगा जुलूस
धनबाद में ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर आकर्षक जुलूस निकाले गए और विभिन्न धर्मों के गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया गया। नौजवान कमेटी ने 15वें वर्ष भी सर्वधर्म सम्भाव मंच बनाया। पुलिस...

धनबाद, वरीय संवाददाता पैगंबर मोहम्मद के यौमे पैदाइश का दिन शुक्रवार है। मुस्लिम धर्मावलंबी इसे ईद मिलादुन्नबी के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। धनबाद में प्रत्येक वर्ष ईद मिलादुन्नबी पर आकर्षक जुलूस निकाले जाते हैं। जिलेभर की मस्जिदों और इमामबाड़ा से आकर्षक सजी सजाई झांकियां निकाली जाती हैं। सभी झांकियां नगर भ्रमण करते हुए स्टेशन रोड होते हुए श्रमिक चौक पर पहुंचेगी और अपने-अपने गंतव्य को वापस चली जाएगी। नौजवान कमेटी पुराना बाजार की ओर से श्रमिक चौक पर इस बार भी विशाल मंच बनाया गया है। जानकारी देते हुए कमेटी के सोहराब खान ने बताया कि यह मंच सर्वधर्म सम्भाव मंच होगा जो कि असल मायने में मोहम्मद साहब के विचारों को वास्तविक में परिभाषित करेगा।
इस बार स्वागत मंच लगातार 15वां वर्ष बनाया गया है। इस मंच पर लगातार 15 साल से मोहम्मदी जुलूस का स्वागत किया जा रहा है। साथ ही मंच के माध्यम से समाज में उत्कृष्ट कार्य करनेवालों को सम्मानित भी किया जाता है। बताया कि जुलूस में आए लोगों के बीच पुष्पवर्षा की जाएगी। लोगों के बीच फल वितरण होगा। मंच पर शहरभर के सभी धर्म के गणमान्य लोगों की उपस्थित होगी। ट्रैफिक की व्यापक व्यवस्था की गई है। ड्रोन से निगरानी की जाएगी। केंदुआडीह और बरवाअड्डा में पुलिस का फ्लैग मार्च पुटकी/बरवाअड्डा, हिटी ईद मिलादुन्नबी पर शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस ने केंदुआडीह और बरवाअड्डा क्षेत्र में गुरुवार को फ्लैग मार्च किया। केंदुआडीह में फ्लैग मार्च का नेतृत्व इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे ने किया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर केंदुआ चार नंबर, पांच नंबर, अलकुसा, कुस्तौर, बीएनआर, गोधर 26 नंबर आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। इधर, बरवाअड्डा थाना प्रभारी रजनीकांत के नेतृत्व में फ्लैग मार्च उदयपुर हुचुकटांड़ से निकलकर जीटी रोड होते हुए सुसनीलेवा, मेमको मोड़, कुर्मीडीह, बरवाअड्डा, चरकपत्थर, मुर्राडीह पहुंचा। मौके पर संजय कुमार ज्योति, रांबिनशन मुंडरी समेत दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




