शिक्षा से ही समाज का विकास संभव: मुफ्ती
फलाहे मिल्लत फाउंडेशन द्वारा भिखराजपुर में एक जलसा आयोजित किया गया। मुफ्ती जाकीर साहेब ने समाज में शिक्षा के विकास पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज और मुल्क का विकास संभव है। उन्होंने दहेज और नशाखोरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

बलियापुर। फलाहे मिल्लत फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को भिखराजपुर में जलसा का आयोजन किया गया। युपी से आऐ देवबंद के मुफ्ती जाकीर साहेब ने समाज में शिक्षा के विकास पर जोर दिया। कहा कि शिक्षा से ही समाज व मुल्क का विकास संभव है। दहेज, नशाखोरी सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि आपसी भाइचारा विकास की रीढ़ है। मौके पर कोलकाता के मुफ्ती शाद, इमारत ए शरिया के मुफ्ती शाहिद कासमी, मौलाना शोहराब, मुफ्ती तारिक, मुफ्ती सलमान कासमी, हाफीज फिरोज, विधायक प्रतिनिधि मुस्ताक आलम, नूर आलम, अधिवक्ता नुरूद्दीन, गुड्डु खान, मो0 इसलाम, अब्दुल अजीज, एजाज अहमद, मो अकबर, सद्दाम, अजीमुद्दीन आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


